पीएम मोदी और सीएम योगी ने बढ़ाया हिंदुत्व का मान, सनातन बोर्ड के गठन का भेजेंगे प्रस्ताव : महंत रवींद्र पुरी

IANS | December 1, 2024 6:35 PM

प्रयागराज, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व में सनातन का ऐसा परचम लहराया है, जो आज तक किसी ने नहीं किया है। 2019 का कुंभ दिव्य और भव्य था और सीएम योगी की अगुवाई में महाकुंभ-2025 उससे भी ज्यादा दिव्य और भव्य होगा। ये बातें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहीं।

केंद्र सरकार के नए फैसले से ईपीएफओ सदस्यों को 'अधिक रिटर्न'

IANS | December 1, 2024 6:13 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) द्वारा सदस्यों की अधिक आय के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लिए रिडेम्पशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है।

'सामूहिक विवाह कार्यक्रम' दहेज प्रथा पर प्रहार और सामाजिक समता का प्रतीक : सीएम योगी

IANS | December 1, 2024 4:16 PM

गोरखपुर, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक तरफ सामाजिक समता का प्रतीक हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह समाज की बड़ी विकृति दहेज प्रथा पर प्रहार भी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा का कोई बंधन नहीं है। हिंदू, मुस्लिम या अन्य मतावलंबी, सभी अपनी-अपनी परंपरा के अनुरूप विवाह के पवित्र बंधन में जुड़ रहे हैं। साथ ही यह कार्यक्रम दहेज, बाल विवाह और अस्पृश्यता के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू की गई एक लड़ाई और अभियान भी है।

केंद्र विकास दर को बढ़ाने के लिए 2024-25 की दूसरी छमाही में 25 प्रतिशत बढ़ाएगा पूंजीगत व्यय : रिपोर्ट

IANS | December 1, 2024 2:48 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही (अक्टूबर से मार्च) में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले पूंजीगत व्यय 25 प्रतिशत बढ़ा सकती है। यह जानकारी निवेश फर्म जेफरीज की रिपोर्ट में दी गई।

जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे गई तो समाज नष्ट हो जाएगा : मोहन भागवत

IANS | December 1, 2024 2:43 PM

नागपुर, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने घटती जनसंख्या दर पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट समाज के लिए ठीक नहीं है।

राजौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान पाने का सपना हुआ पूरा : लाभार्थी

IANS | November 30, 2024 10:02 PM

राजौरी, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का भी अब पक्का मकान पाने का सपना पूरा हो रहा है। कच्चे मकान में जीवन व्यतीत करने वाले लोग अब पक्के मकानों में परिवार संग खुशी-खुशी रह रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ों परिवार का सपना पूरा हुआ है।

पुंछ के जिला अस्पताल में 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' का निर्माण कार्य शुरू होने से लोग खुश

IANS | November 30, 2024 10:00 PM

पुंछ, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू के पुंछ जिले में 'राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल' में पचास बेड के 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी पहले नींव रखी थी। लेकिन, यहां पर काम अब शुरू हुआ। जिसको लेकर वहां के लोगों में खुशी का लहर है।

बसपा की विरासत बचाने में आकाश आनंद फेल, 'रावण' उठा रहे इसका फायदा!

IANS | November 30, 2024 4:33 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक राजनीतिक क्यारी से दलित वोट बैंक की फसल काटकर अपनी सियासी जमीन को उपजाऊ बना रहीं मायावती के लिए अब राह आसान नजर नहीं आ रही है। बसपा की विरासत को बचाने का जिम्मा बड़े दिल से मायावती ने आकाश आनंद के हाथों में सौंपा था। लोकसभा चुनाव 2024 में आकाश आनंद इसके बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत में काफी लय में भी नजर आ रहे थे। लेकिन, उनके बयानों ने ऐसा हंगामा मचाया कि मायावती को आकाश आनंद की भाषा शैली पर लगाम लगाना पड़ा।

वाराणसी में दो दिवसीय महा समागम में देश-विदेश से जुटे साधु संत

IANS | November 30, 2024 4:19 PM

वाराणसी, 30 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मां सती के 51 शक्तिपीठ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग को लेकर महा समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

केंद्र ने मछली पालन क्षेत्र के लिए 4,969 करोड़ रुपये के पैकेज को दी मंजूरी

IANS | November 30, 2024 2:32 PM

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र के मत्स्य पालन विभाग ने वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2024 और चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) के दौरान छोटे मछली पकड़ने वाले समुदायों, पारंपरिक मछुआरों के विकास और उन्हें आजीविका सहायता प्रदान करने के लिए 1823.58 करोड़ रुपये के केंद्रीय हिस्से के साथ 4969.62 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।