ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा प्रयागराज महाकुंभ
महाकुंभनगर, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिवेणी के तट पर जनवरी 2025 को आयोजित होने जा रहा महाकुंभ ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनने जा रहा है। राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को महाकुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्टॉल और दुकानें दी जाएंगी। राज्य आजीविका मिशन की तरफ से इसकी पूरी योजना तैयार की गई है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को ही लगाया जाएगा।