पीएम मोदी के स्वागत के लिए भागलपुर तैयार, केला से मखाना तक के नाम पर खास द्वार
भागलपुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में रहेंगे। अपने इस दौरे पर वह बिहार को कई सौगात देंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भागलपुर के चौक-चौराहों को सजाया गया है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में कृषि प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में बिहार की जीआई टैग वाली फसलों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्टॉल भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसानों को संबोधित करेंगे।