नारायण दत्त तिवारी : राजनीति से ज्यादा जिनके निजी जीवन ने बटोरी थी सुर्खियां
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के साथ 18 अक्टूबर का दिन विशेष तौर पर जुड़ा हुआ है। उनका जन्म और मृत्यु दोनों इस दिन हुए थे। वह ऐसे मुख्यमंत्री और राजनीतिक थे जिन्होंने अपने करियर से ज्यादा सुर्खियां निजी जीवन से बटोरी, वह भी उम्र के अंतिम पड़ाव पर।