केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 2,642 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना को दी मंजूरी

IANS | October 16, 2024 7:32 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अनुमानित 2,642 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली जिलों से होकर गुजरने वाली मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजना को मंजूरी दी गई।

केंद्र सरकार ने 2025-26 की रबी फसलों के लिए एमएसपी में किया इजाफा

IANS | October 16, 2024 4:25 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को 2025-26 के लिए सभी जरूरी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने का ऐलान किया।

जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | October 16, 2024 3:06 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

IANS | October 16, 2024 2:39 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के दौरान महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए मूल वेतन का 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।

केजरीवाल का दिल्ली की जनता के नाम खत, कहा- 'मैं फिर से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालूंगा...'

IANS | October 16, 2024 2:17 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली की जनता के नाम एक खत लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें आखिर क्यों गिरफ्तार किया गया? केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जो मैं आपके लिए काम कर रहा हूं, आपको जो सुविधाएं दे रहा हूं, वो काम रोकने के लिए और वो सुविधाएं बंद करने के लिए मुझे गिरफ्तार किया। ये दिल्ली के काम क्यों रोकना चाहते हैं?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वायनाड में प्रियंका गांधी का लगाया पोस्टर, लिखा : 'वायनाड की प्रिय'

IANS | October 15, 2024 11:18 PM

वायनाड, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रियंका गांधी के नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में उनके पोस्टर लगाए जिस पर लिखा है "वायनाडइंते प्रियंकारी" यानी "वायनाड की प्रिय"।

सीएम धामी का निर्देश, खाद्य पदार्थों में मिलावट की घटनाओं पर हो सख्त कार्रवाई

IANS | October 15, 2024 9:55 PM

देहरादून, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सजग नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबा जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

नवीन पटनायक : जिन्होंने उम्र के 5 दशक बाद राजनीति में एंट्री करने के बाद 'चुपचाप' खेली लंबी पारी

IANS | October 15, 2024 9:18 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना 24 साल से भी अधिक का कार्यकाल पूरा किया था। वह शायद देश के सबसे ज्यादा चुप रहने वाले मुख्यमंत्री भी थे जिनको देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह राजनीति के इतने माहिर खिलाड़ी होंगे।

कन्नूर में प्रशासनिक अधिकारी की मौत, राज्य में सीपीएम नेताओं के अहंकार को दर्शाती है : अनूप एंटनी

IANS | October 15, 2024 7:41 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में मंगलवार सुबह एडीएम नवीन बाबू का शव उनके आवास पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पीपी दिव्या ने पद पर रहते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनका शव उनके आवास पर लटका मिला। इस पर भारतीय जनता पार्टी नेता अनूप एंटनी ने सीपीआईएम को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

बहराइच हिंसा : पीड़ित परिवार बोला, सीएम योगी ने जो आश्वासन दिया, हमें उसी की जरूरत थी

IANS | October 15, 2024 7:27 PM

लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में असमय काल-कवलित हुए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री जी से वह सब कुछ मिला है, जिसकी हमें जरूरत थी। पूरे परिवार को यह भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।