बांसुरी स्वराज ने नेता प्रतिपक्ष के रोटेशन वाले सवाल पर ऐसा क्या कहा कि उठ खड़ा हुआ सियासी तूफान

IANS | October 11, 2024 4:47 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल, बांसुरी स्वराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने सवाल किया कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का जो पद है, उसको रोटेशनल करने की बात चल रही है?

जब धोतियों की रस्सी बनाकर जेल की 17 फीट ऊंची दीवार लांघ गए थे लोकनायक जयप्रकाश नारायण

IANS | October 11, 2024 4:17 PM

रांची, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जेल की 17 फीट ऊंची दीवार लांघने के बाद बीहड़ जंगल में घंटों लगातार पैदल चलते हुए उनके पैरों में छाले पड़ गए थे। जोरदार भूख लगी थी। ऊपर से कड़ाके की सर्दी थी। तब वे छह लोग जंगल में एक जगह आग जलाकर सुस्ताने बैठे थे, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि फौज की दो कंपनियां उनकी तलाश में जुटी हैं। ऑल इंडिया रेडियो पर सरकार की ओर से सूचना प्रसारित हो रही थी कि उन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए सूचना देने वाले को दस हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह कहानी जिन क्रांतिकारियों की है, उसके सबसे बड़े नायक का नाम है- भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण।

डोनाल्ड ट्रंप के 'बिजली बिल' के बयान से 'आप' गदगद, अपनी तारीफ के बांधे पुल

IANS | October 11, 2024 2:52 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी दिल्ली के 'फ्री की रेवड़ी' वाले मॉडल ने एंट्री मार ली है। ऐसा दावा आम आदमी पार्टी (आप) का करना है। यहां तक कि पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की तारीफ के पुल बांधने में जुटे हैं।

अब कभी किसी भी दल के साथ बसपा गठबंधन नहीं करेगी : मायावती

IANS | October 11, 2024 2:01 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को गठबंधन को लेकर बड़ा निर्णय लिया। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर इस बात के संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी अब भविष्य किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।

समस्याओं का समाधान 'युद्ध' नहीं: पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

IANS | October 11, 2024 11:53 AM

विएंतियाने, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में संघर्षों का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं बल्कि संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करके किया जा सकता है। पीएम मोदी ने यह बात 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के अपने संबोधन में कही।

कांग्रेस जीता हुआ चुनाव हारी, टिकट बंटवारा, गुटबाजी और अति आत्मविश्वास पड़ा भारी!

IANS | October 11, 2024 12:41 AM

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा रिजल्ट ने देश और प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर चुनाव वाले दिन और उसके बाद सामने आए एग्जिट पोल तक या यूं कहें कि मतगणना के शुरुआती रुझानों तक जहां पार्टी जीत दर्ज करती हुई दिखाई दे रही थी, वहीं नतीजा कुछ और ही निकला। हालांकि कांग्रेस के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ हुआ था।

स्वामी विवेकानंद की शिष्य ‘सिस्टर निवेदिता’, जिन्होंने भारत को समर्पित कर दिया अपना पूरा जीवन

IANS | October 10, 2024 11:28 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। "मेरा जीवन भारत को अर्पित है, मैं यहीं रहूंगी और यहीं मर जाऊंगी।" ये शब्द थे स्वामी विवेकानंद की सहयोगी और समाज सेविका सिस्टर निवेदिता के। भले ही उनका जन्म भारत में नहीं हुआ हो, लेकिन जब उन्होंने हिंदुस्तान की संस्कृति और परंपराओं के बारे में जाना तो वे यहीं की होकर रह गईं।

नानाजी देशमुख : 500 से अधिक गांवों की बदली तस्वीर, जेपी को बचाने के लिए खाई लाठियां

IANS | October 10, 2024 9:05 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत रत्न, मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्होंने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम किया। हम बात कर रहे हैं नानाजी देशमुख की। नाना जी का असली नाम चंडिकादास अमृतराव देशमुख था। वो सिर्फ समाजसेवी नहीं रहे, बल्कि जनसंघ के संस्थापकों में भी शामिल थे। उन्होंने यूपी और मध्य प्रदेश के 500 से अधिक गांवों की तस्वीर भी बदली।

जल जीवन मिशन : मध्य प्रदेश में ग्रामीणों के लिए वरदान, हर घर में पहुंच रहा साफ पानी

IANS | October 10, 2024 8:29 PM

भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार ने साल 2019 में जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों में हर घर तक पानी पहुंचाना है। यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदारी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

रतन टाटा भी पीएम मोदी के थे कायल, साक्षात्कार में बताई थी सिंगूर की जगह साणंद को चुनने की वजह

IANS | October 10, 2024 5:13 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय उद्यमी और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित 86 वर्षीय उद्योगपति एक महान व्यक्ति थे जो उद्योग और समाज में अपने असंख्य मूल्यवान योगदान के लिए जाने जाते हैं।