दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का आतिशी को जवाब, 'आश्चर्य विपक्ष को सदन के नियमों की जानकारी नहीं'
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के निलंबन को लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखा था। इसके अगले दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उनकी चिट्ठी का जवाब दिया। उन्होंने इस चिट्ठी में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को विधानसभा में एंट्री नहीं देने पर भी जवाब दिया।