'आप' और कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने बिजली मुद्दे पर जनता को साधा
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के गरीबों को महंगी बिजली की मार से बचाने के लिए विशेष पहल की है। यहां पर गरीबी रेखा (बीपीएल धारकों) से नीचे व्यक्तियों को करीब आधे दर पर बिजली उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है।