रक्षा मंत्री की दो टूक : 'भाजपा जो कहती है, वही करती है' (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा जो कहती है, वही करती है और हर राजनीतिक दल को अपनी कथनी और करनी एक रखनी चाहिए। समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में उन्होंने सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, 'वन नेशन-वन इलेक्शन', वक्फ संशोधन विधेयक और भारत-बांग्लादेश के बीच के रिश्ते समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर टिप्पणी की।