महाराष्ट्र : गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग, शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के हिंगोली में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।