भागलपुर के लोगों को मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ
भागलपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10 लाख 50 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड धारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत जिले के कई सरकारी और निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।