झारखंड चुनाव : मैटराइज सर्वे में एनडीए को बहुमत का अनुमान, जेएमएम गठबंधन को झटका

IANS | November 10, 2024 9:09 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में राज्य में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच झारखंड चुनाव से पहले मैटराइज सर्वे का एक सर्वे सामने आया है। जिसमें चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

काम करने की आजादी देते हैं 'बॉस' मोदी : विदेश मंत्री जयशंकर

IANS | November 10, 2024 7:57 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "डिमांडिंग", लेकिन काम करने की आजादी देने वाला "बॉस" बताते हुए उनकी तारीफ की है।

सपा का पीडीए मतलब 'प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी' : सीएम योगी

IANS | November 10, 2024 7:33 PM

अंबेडकरनगर/मीरजापुर/प्रयागराज, 10 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव प्रचार की रैलियों में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व और नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीडीए को घेरते हुए इसकी नई परिभाषा बताई।

आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं, अचार, पापड़ बनाकर कमा रही हैं हर महीने 15 से 20 हजार रुपये

IANS | November 10, 2024 5:55 PM

चम्बा, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल के चंबा में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अचार, पापड़ व बड़ियां बनाकर हर महीने 15 से 20 हजार रुपये की कमाई कर रही हैं।

विशेष अभियान 4.0 की सफलता पर पीएम मोदी ने की 'मिलकर किए गए प्रयासों' की सराहना

IANS | November 10, 2024 1:29 PM

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 31 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुए विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 2021-24 तक चलाए गए विशेष अभियानों ने स्क्रैप के निपटान के जरिए 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा किया है। पीएम मोदी ने भी इन नतीजों की सराहना की है।

भारत की गाड़ी आगे चल पड़ी है, अब देश न रुकने वाला है, न थमने वाला : हितेष जैन

IANS | November 9, 2024 9:37 PM

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता हितेष जैन ने पिछले एक दशक में मोदी सरकार के आर्थिक तथा नीतिगत सुधारों की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास ने रफ्तार पकड़ ली है और अब पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं है, चाहे जो भी हो "भारत की गाड़ी" रुकेगी नहीं।

महाराष्ट्र के अकोला में पीएम मोदी की जनसभा, भाषण सुनने के बाद क्या बोले लोग ?

IANS | November 9, 2024 5:39 PM

अकोला, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपको कांग्रेस की विभाजनकारी रणनीति से सावधान रहना होगा। सुरक्षित महाराष्ट्र के लिए एक रहेंगे, सेफ रहेंगे।

छठ पर्व के बाद बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों की हालत खराब, शौचालय में बैठकर यात्रा करने को मजबूर लोग

IANS | November 9, 2024 5:36 PM

मुजफ्फरपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली से दीपावली और छठ पूजा में बिहार गए कामकाजी लोगों का वापसी का दौर शुरू हो गया है। इसी वजह से बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में भीड़ की वजह से पैर रखना मुश्किल हो रहा है। भीड़ की वजह से स्थिति यह है कि लोग ट्रेन के शौचालय में बैठ कर यात्रा कर रहे हैं।

राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले विद्रोहियों को अयोध्या पदयात्रा से देंगे जवाब : राकेश प्रताप सिंह

IANS | November 9, 2024 1:34 PM

अमेठी, 9 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी से विधायक राकेश प्रताप सिंह अयोध्या दर्शन पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को समाप्त होगी। 14 नवंबर को यात्रा में शामिल लोग प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करेंगे।

रतन टाटा को पीएम मोदी ने किया याद, बोले- उन्होंने नेशन फर्स्ट भावना को रखा सर्वोपरि

IANS | November 9, 2024 11:16 AM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन को एक महीना हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने रतन टाटा को लेकर एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंध और रतन टाटा के नेशन फर्स्ट भावना के साथ काम करने के तरीकों की तारीफ की और युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनाया।