कुलजीत चहल बने एनडीएमसी के नए उपाध्यक्ष, बैठकों में कई बार केजरीवाल से पूछ चुके हैं तीखे सवाल
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल के मेंबर रह चुके कुलजीत चहल को एनडीएमसी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले सतीश उपाध्याय एनडीएमसी के उपाध्यक्ष थे।