न्यूजीलैंड के पुलिस मंत्री ने कहा, 'भारत के साथ कृषि और खेल के क्षेत्र में सहभागिता महत्वपूर्ण'
नई दिल्ली, 17मार्च ( आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सर रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए । न्यूजीलैंड के पुलिस मंत्री मार्क मिशेल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए क्रिस्टोफर लक्सन के इस दौरे को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान उन्होंने कृषि और खेल के क्षेत्र में दोनों देशों की सहभागिता पर जोर दिया।