उत्तर प्रदेश उपचुनाव : सपा के निशान पर लड़ेंगे 'इंडिया' ब्लॉक के सभी प्रत्याशी

IANS | October 23, 2024 11:53 PM

लखनऊ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार रात बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में 'इंडिया' ब्लॉक के सभी प्रत्याशी सपा के चुनाव चिह्न साइकिल के निशान के साथ मैदान में उतरेंगे।

महाराष्ट्र चुनाव : उद्धव गुट ने जारी की पहली सूची, जानें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट?

IANS | October 23, 2024 8:09 PM

महाराष्ट्र, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को अपने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को शिवसेना यूबीटी ने वर्ली से टिकट दिया है। लंबे वक्त से राज्य में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पा रहा था। लेकिन, बुधवार को एमवीए के बीच आखिरकार सहमति बन गई।

महाराष्ट्र चुनाव : उद्धव गुट ने जारी की पहली लिस्ट, आदित्य ठाकरे को वर्ली से बनाया उम्मीदवार

IANS | October 23, 2024 7:40 PM

महाराष्ट्र, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें उद्वव ठाकरे वाली शिवसेना ने 65 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने आदित्य ठाकरे को वर्ली से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि ठाणे सीट से राजन विचारे और रत्नागिरि से सुरेंद्रनाथ माने को टिकट दिया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ के आयोजन को यादगार बनाने का किया जा रहा हरसंभव प्रयास

IANS | October 23, 2024 4:09 PM

प्रयागराज, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक आयोजन महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर प्रयागराज में पूरा सरकारी अमला दिन-रात काम में जुटा हुआ है। अधिकारी दिन भर जहां कार्यालयों में महाकुंभ की तैयारियों से संबंधित अपने जरूरी काम निपटा रहे हैं, तो वहीं देर रात तक विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा भी ले रहे हैं।

महाकुंभ 2025 में 'योगी की फोर्स' पेश करेगी मानवता की अनूठी मिसाल

IANS | October 23, 2024 4:03 PM

प्रयागराज, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में होने जा रहा है। महाकुंभ 2025 के आयोजन और संचालन के लिए योगी सरकार और यूपी पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सीएम योगी की मंशा के मुताबिक इस महाकुंभ में यूपी पुलिस मानवता की अनूठी मिसाल पेश करेगी। इस उद्देश्य से यूपी पुलिस ने प्रयागराज के परेड ग्राउंड में संकल्प प्रशिक्षण पंडाल में ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

बजरंग पुनिया ने संभाला किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

IANS | October 22, 2024 8:54 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पहलवान बजरंग पुनिया ने मंगलवार को किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण कर ल‍िया। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा, कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, विधायक विनेश फोगाट, किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन अखिलेश शुक्ला और अनंत दहिया मौजूद रहे।

महाकुंभ में धर्म और आध्यात्म के साथ शहीदों के बलिदान की गाथा के भी दर्शन कराएगी कुंभ नगरी

IANS | October 22, 2024 6:22 PM

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ महाकुंभ जैसी सनातन धर्म की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का कार्य कर रही, तो वहीं देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की बलिदान की गाथा को भी जन-जन तक पहुंचाने में जुटी है।

पीएम मोदी ने पुतिन के सामने किया रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र, कहा- समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो

IANS | October 22, 2024 4:50 PM

कजान (रूस), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के कजान शहर में हो रहे 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया।

कजान में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, रूसी लोगों ने कृष्ण भजन से किया स्वागत

IANS | October 22, 2024 3:04 PM

कजान (रूस), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रूसी शहर कजान पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के कजान के होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर रूसी समुदाय के कलाकारों ने उनके स्वागत में नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी बीच रूस से एक खास वीडियो सामने आया है, जहां पीएम मोदी का रूसी समुदाय के लोगों ने कृष्ण भजन से ग्रैंड वेलकम किया।

वायनाड से प्रियंका गांधी से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता : राहुल गांधी

IANS | October 22, 2024 2:35 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं वायनाड से बहन प्रियंका गांधी से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता हूं।