आर्थिक सुधारों के शिल्पकार थे पीवी नरसिम्हा राव, वैश्विक मंचों पर भारत को दिलाई अमिट पहचान
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव उन गिने-चुने नेताओं में से हैं, जिन्होंने देश की आर्थिक और कूटनीतिक तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया। तेलंगाना के करीमनगर में 28 जून 1921 को जन्मे नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक नौवें प्रधानमंत्री के रूप में देश के आर्थिक उदारीकरण के प्रणेता बने।