कर्नाटक के बाद हिमाचल-तेलंगाना के सीएम को राहुल की चिट्ठी , 'रोहित वेमुला एक्ट' लागू करने का आग्रह
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को चिट्ठी लिखकर 'रोहित वेमुला एक्ट' लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने सीएम सुक्खू और रेवंत रेड्डी को लिखी चिट्ठी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।