अहमदाबाद में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोग उत्साहित
अहमदाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस दौरान अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वे लगभग शाम 6 बजे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।