शख्सियत बेमिसाल: अरुण जेटली ने तर्कों से विपक्ष को दी मात, आर्थिक सुधार का रचा इतिहास

IANS | August 24, 2025 12:12 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपनी बुद्धिमत्ता, वाकपटुता और नेतृत्व क्षमता से इतिहास में अमर हो जाते हैं। ऐसी ही शख्सियत थे अरुण जेटली, जिन्हें न केवल एक तेज-तर्रार वकील और राजनेता के रूप में जाना जाता था, बल्कि उनकी शायराना अंदाज और तर्कपूर्ण भाषणों ने विपक्षियों को भी उनका मुरीद बना दिया था।

गुजरात: जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति का सूरत दौरा, हीरा और कपास उद्योग में निवेश की अपील

IANS | August 23, 2025 11:39 PM

सूरत, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के निमंत्रण पर जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. सीजीडीएन चिवेंगा दो दिवसीय दौरे पर सूरत पहुंचे। उनके साथ जिम्बाब्वे के कैबिनेट सदस्य राज मोदी, माफीदी मनांगाग्वा, राजदूत स्टेला नकोमो और शीर्ष सचिवालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इस दौरे का उद्देश्य भारत और जिम्बाब्वे के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करना था।

माफिया प्रवृत्ति को प्रदेश से जड़मूल उखाड़ दिया गया : मुख्यमंत्री योगी

IANS | August 23, 2025 10:25 PM

गोरखपुर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा। आज दंगामुक्त, माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है। अब यूपी में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती। माफिया प्रवृत्ति को जड़मूल से उखाड़ दिया गया है। अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते। अब यूपी का आमजन परेशान नहीं होता और न ही यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।

सपा से निष्‍कासित पूजा पाल बोलीं, 'न्‍याय की लड़ाई के लिए राजनीति में आई'

IANS | August 23, 2025 9:41 PM

नई दिल्‍ली, 23 अगस्‍त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि मैं न्‍याय की लड़ाई के लिए राजनीति में आई हूं।

भाषाओं की विविधता में भारत की ताकत छिपी है : मनोज सिन्हा

IANS | August 23, 2025 7:21 PM

श्रीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को वादीज हिंदी शिक्षा समिति के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने वादीज हिंदी शिक्षा समिति की अध्यक्ष नसरीन अली निधि के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का हो रहा काम: गजेंद्र सिंह शेखावत

IANS | August 23, 2025 4:57 PM

जोधपुर, 23 अगस्‍त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया।

नक्सलवाद का समर्थक बताए जाने पर सुदर्शन रेड्डी ने कहा, 'पूरा जजमेंट नहीं पढ़ा'

IANS | August 23, 2025 4:12 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के 'इंडिया' ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने शनिवार को खुद को नक्सलियों का समर्थक बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी।

‘मोदी एक्सप्रेस’ में मिला कंफर्म टिकट, खिले यात्रियों के चेहरे

IANS | August 23, 2025 3:45 PM

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई में गणेश महोत्सव जैसे त्योहारी सीजन में रेलवे में कंफर्म टिकट पाना चुनौतीपूर्ण होता है। भारी भीड़ के कारण टिकटों की मांग बहुत बढ़ जाती है। भारतीय रेलवे इस समस्या को कम करने के लिए हर साल विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। इस साल गणेश महोत्सव के लिए भी कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसमें मुंबई से कोंकण तक मोदी एक्सप्रेस शामिल है।

बिहार : दो पाकिस्तानी महिलाओं के वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग ने नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की

IANS | August 23, 2025 3:29 PM

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच दो पाकिस्तानी महिलाओं को लेकर खुलासा हुआ है। दोनों के पास आधार कार्ड के साथ-साथ मतदाता पहचान पत्र भी हैं। चुनाव आयोग ने मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली इन महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार एफटीए वार्ता में राष्ट्रीय हित को दे रही प्राथमिकता : पीयूष गोयल

IANS | August 23, 2025 9:35 AM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के लिए व्यापार वार्ता में सरकार का दृष्टिकोण राष्ट्रीय हित और भारतीय उद्योग की प्राथमिकताओं से निर्देशित होगा।