बिहार चुनाव 2025: डेढ़ दशक में पातेपुर सीट पर भाजपा और राजद में कड़ा मुकाबला, इस बार कौन मारेगा बाजी?
पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैशाली जिले में स्थित पातेपुर विधानसभा क्षेत्र अपने समृद्ध राजनीतिक इतिहास, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट बिहार की सियासत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।