सियासत के 'निडर' पायलट : इंदिरा गांधी की उंगली पकड़कर शुरू हुआ वो सफर, जो इतिहास बन गया

IANS | February 9, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। एक ऐसे नेता जो कभी खुद संसद की कैंटीन में दूध सप्लाई किया करते थे, आसमान की बुलंदियों को छूते हुए एक दिन राजनीति में उतरे और केंद्र की सरकार में हाईप्रोफाइल मंत्री तक का सफर तय किया। आसमान का यह फौजी भले राजनीति की सीढ़ियां चढ़ता रहा, लेकिन जमीन से नाता कभी नहीं टूटा। बात हो रही है पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और 'किसानों के मसीहा' रहे राजेश पायलट की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने पर चर्चा

IANS | February 9, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई।

सरकार जीडीपी, सीपीआई और आईआईपी के नए आंकड़ों की सीरीज जारी करने वाली है: राव इंद्रजीत सिंह

IANS | February 9, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने मुख्य आर्थिक आंकड़ों की प्रासंगिकता, सटीकता और अंतरराष्ट्रीय तुलना को बेहतर बनाने के लिए एक व्यापक समीक्षा पूरी की है। इसके बाद सरकार नए बेस ईयर (आधार वर्ष) पर आधारित जीडीपी, सीपीआई और आईआईपी की नई सीरीज जारी करने जा रही है। जीडीपी के नए आंकड़े 27 फरवरी को, सीपीआई के आंकड़े 12 फरवरी को और आईआईपी के आंकड़े 28 मई को जारी किए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को संसद में दी गई।

शहरी विकास वर्ष में गुजरात बना टिकाऊ शहरी आयोजन और विकास का मॉडल

IANS | February 9, 2026 3:36 PM

गांधीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने ‘अर्निंग वेल, लिविंग वेल’ संकल्प के अंतर्गत गुजरात के शहरों को श्रेष्ठ सुविधायुक्त बनाने तथा नागरिकों को उच्च गुणवत्तायुक्त जीवन प्रदान करने के उद्देश्य के साथ वर्ष 2025 को ‘शहरी विकास वर्ष’ घोषित किया है। शहरी विकास वर्ष 2025 के अंतर्गत राज्य सरकार का टिकाऊ शहरी आयोजन तथा विकास का लक्ष्य है।

राज्यसभाः स्वतंत्र स्पेस फोर्स बनाने की मांग, रणनीतिक आर्थिक मोर्चो के लिए महत्वपूर्ण

IANS | February 9, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार को राज्यसभा में स्पेस फोर्स का विषय उठाया गया। सदन में कहा गया कि भारत को अपनी एक स्वतंत्र स्पेस फोर्स का गठन करना चाहिए। सदन को बताया गया कि स्पेस आज देश की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। यह डोमेन रणनीतिक आर्थिक व सैन्य ऑपरेशन को भी प्रभावित करता है।

परीक्षा पे चर्चा : गुजरात के दो भाइयों का नाम सुनते ही खिल उठा पीएम मोदी का चेहरा, लगाया गले

IANS | February 9, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के दूसरे एपिसोड में अलग-अलग राज्यों के छात्रों से मुलाकात की। इसी बीच, गुजरात के 'अवि' और 'जय' दो भाई 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का हिस्सा बने। छात्रों से परिचय के दौरान दोनों का नाम सुनते ही पीएम मोदी का चेहरा खिल उठा। उन्होंने छात्र जय को गले लगाया।

'मोबाइल बच्चों का मालिक बन चुका है', पीएम मोदी ने छात्रों को दी सलाह- 'टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें, खुद का विस्तार करें'

IANS | February 9, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें, बल्कि खुद का विस्तार करें।

परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी ने दिए कई अहम टिप्स, कहा- तमिलनाडु के छात्रों की ऊर्जा और जिज्ञासा प्रभावित करने वाली

IANS | February 9, 2026 10:41 AM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में कोयंबटूर के छात्रों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के छात्रों की ऊर्जा और जिज्ञासा ने बहुत प्रभावित किया है।

पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को दी जन्मदिन की बधाई, विकास और जनसेवा की प्रशंसा की

IANS | February 9, 2026 10:25 AM

नई दिल्ली/मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी है। एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे व धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- देश के छात्रों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता

IANS | February 9, 2026 9:40 AM

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड सोमवार को जारी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है।