‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत महीने का बिजली बिल जीरो : लाभार्थी
कोंडागांव, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नागरिकों को बिजली बिलों से राहत दिला रही है। इनका बिजली बिल शून्य हो चुका है। इससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।