बिहार चुनाव : गोरियाकोठी सीट पर सत्ता का रोमांचक खेल
पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की गोरियाकोठी विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की है। यह राजनीति, इतिहास और लोकजीवन का एक दिलचस्प मिश्रण प्रस्तुत करती है। यह सीट सिवान जिले में आती है और महाराजगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।