देश में 348 राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहा निर्माण कार्य, अगले दो वित्त वर्षों में होगा पूरा : नितिन गडकरी

IANS | December 10, 2025 4:23 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि देश में 348 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं हैं, जिन पर निर्माण कार्य कॉन्ट्रैक्ट में निर्धारित मूल समापन सीमा निकलने के एक साल के बाद भी चल रहा है और इनमें से ज्यादातर पर काम चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष 2026-27 में पूरा होने की उम्मीद है।

भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 250.64 गीगावाट हुई : केंद्र

IANS | December 10, 2025 3:35 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की कुल स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) क्षमता बढ़कर 31 अक्टूबर तक 250.64 गीगावाट हो गई है और इसमें सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। यह जानकारी बुधवार को सरकार द्वारा संसद में दी गई।

राहुल गांधी अपना कर्तव्य नहीं निभाएंगे तो अन्य राज्यों में भी मिलेगी बिहार जैसी हार: भाजपा सांसद

IANS | December 10, 2025 11:21 AM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, लेकिन वे निभा नहीं रहे हैं। शशांक मणि त्रिपाठी ने 'वंदे मातरम' गीत पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की गैर-मौजूदगी पर भी सवाल खड़े किए।

पीएम मोदी की नागरिकों से अपील, भूली हुई पूंजी को नए अवसरों में बदलें

IANS | December 10, 2025 10:25 AM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 'आपका पैसा, आपका अधिकार' पहल का मकसद यह पक्का करना है कि हर नागरिक अपने हक का पैसा वापस पा सके, क्योंकि भारतीय बैंकों, बीमा और म्यूचुअल फंड कंपनियों में हजारों करोड़ रुपए बिना दावे के पड़े हैं।

मानवाधिकार दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू एनएचआरसी के मुख्य कार्यक्रम की करेंगी अध्यक्षता

IANS | December 10, 2025 8:21 AM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 'सभी के लिए गरिमा' पर अपने विचार रखेंगी।

माइक्रोसॉफ्ट का एआई सेक्टर में निवेश, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 'दुनिया भारत को लेकर आशावादी'

IANS | December 9, 2025 8:03 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद के लिए 17.5 अरब डॉलर (1.50 लाख करोड़ रुपए) के निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को लेकर आशावादी हैं।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात, 1,700 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी

IANS | December 9, 2025 7:51 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंटकर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

'कांग्रेस ने सीबीआई, चुनाव आयोग, यूपीएससी पर कब्जा किया था', राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार

IANS | December 9, 2025 5:26 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को चुनाव सुधार पर चर्चा जारी है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान आरएसएस पर देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब दिया।

सरकार ने पीएलआई ऑटो स्कीम में 5 आवेदनकर्ताओं को दिया 1,350.83 करोड़ रुपए का इंसेंटिव

IANS | December 9, 2025 5:02 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) ऑटो स्कीम के तहत देश में पांच आवेदनकर्ताओं (11 नवंबर तक) को 1,350.83 करोड़ रुपए का इंसेंटिव जारी किया गया है। यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को संसद में दी गई।

'संघ सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है', लोकसभा में आरएसएस पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

IANS | December 9, 2025 4:55 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को चुनाव सुधार पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान आरएसएस पर देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया।