भारत पर्व : सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, हमारे उत्सवों में भी अनेकता में एकता की भावना
गांधीनगर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में शनिवार को 'भारत पर्व- 2025' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पंद्रह दिनों तक चलने वाले समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मंत्रों पर जोर दिया।