बोधगया सीट: क्या राजद के कुमार सर्वजीत लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? लोजपा (रामविलास) के श्यामदेव दे रहे टक्कर
पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोधगया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार राज्य के गयाजी जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यह गयाजी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बोधगया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 17 ग्राम पंचायतें और 139 गांव पड़ते हैं।