बिहार चुनाव: शेरघाटी सीट पर एनडीए और महाठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की शेरघाटी विधानसभा सीट गया जिले में पड़ती है। भारत में गया का अपना एक अलग इतिहास है।
पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की शेरघाटी विधानसभा सीट गया जिले में पड़ती है। भारत में गया का अपना एक अलग इतिहास है।
पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज नगर में पड़ता है। रफीगंज नगर की स्थापना 19वीं सदी में एक जमींदार रफीउद्दीन अहमद के द्वारा की गई थी।
पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। 14 नवंबर का इंतजार केवल बिहार की जनता ही बेसब्री से नहीं कर रही, बल्कि भारत की राजनीति के जितने भी सियासी सूरमा हैं, सबकी नजर इस पर टिकी है। बिहार की राजनीति इस समय केवल प्रदेश की नहीं, बल्कि केंद्र की सियासत की भी धुरी बनी हुई है। ऐसे में बिहार चुनाव का परिणाम कैसा होगा, इसके लिए पहले बिहार की कुछ हॉट सीट, वहां के सियासी और जातीय समीकरण, केंद्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की स्थिति और साथ ही 'वोट पैटर्न' पर नजर डालना अनिवार्य है।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संकल्प पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
रामपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) से रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी पर लगे आरोपों को लेकर वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा कि यह उनका निजी मामला है, मैं इस पर क्या कह सकता हूं, जहां तक बात रही उनके टिकट की तो यह उनका मुकद्दर था, टिकट मिला, जीते और सांसद बने।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन- 2025' में भाग लिया। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की 150वीं जयंती पर आर्य समाज के योगदान और उनके विचारों को नमन करते हुए कहा कि आर्य समाज ने पिछले डेढ़ सौ वर्षों से राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए हैं।
वैशाली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली में भारी बारिश के बावजूद ब्रह्मानंद पंजियार कॉमर्स कॉलेज मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। लालगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में बोलते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रचार में आ गए, तो एनडीए की विजय सुनिश्चित है। बारिश में भीड़ का उत्साह देख सीएम योगी ने कहा कि यह कीचड़ में कमल खिलाने का संकेत है।
रामपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम पद का उम्मीदवार और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। लेकिन, बिहार में सवाल उठ रहे हैं कि 14 फीसदी आबादी वाले को सीएम और 2.5 फीसदी मल्लाह आबादी वाले को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित कर दिया गया है। वहीं, 19 फीसदी मुसलमान आबादी से कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इस पर आजम खान ने कहा कि हमें कोई पद मिले न मिले, सुकून-ए-दिल मिले, दहशत की जिंदगी न मिले।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी पर सरदार वल्लभभाई पटेल के ऊपर हुए हमलों को 86 साल तक दबाए रखने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि पटेल पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं था, यह भारत की एकता पर हमला था।
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान, वे राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'रजत महोत्सव' समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य देखभाल और ऊर्जा जैसे प्रमुख सेक्टरों में 14,260 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।