बिहार चुनाव : पीएम मोदी के नवादा आगमन से लोग उत्साहित, बोले- फिर एक बार, तय है एनडीए सरकार
नवादा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को बिहार के नवादा आगमन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। उनके कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। लोग दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी को सुनने को लेकर उत्साहित दिखे।