पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

IANS | March 3, 2026 11:15 AM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही वह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं।

विश्व वन्यजीव दिवस धरती को समृद्ध करने वाली अद्भुत जैव विविधता का उत्सव मनाने का अवसर : पीएम मोदी

IANS | March 3, 2026 9:26 AM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। विश्व वन्यजीव दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल सहित भाजपा नेताओं ने पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

सत्ता में आएंगे तो बंगाल की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलेंगे : शिवराज सिंह चौहान

IANS | March 2, 2026 9:25 PM

बशीरहाट, 2 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। वे बशीरहाट जिले के संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हम बंगाल की तस्वीर और यहां के लोगों की तकदीर भी बदलेंगे।

पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से की मुलाकात

IANS | March 2, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कनाडाई समकक्ष पीएम मार्क कार्नी से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की, जिसमें द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर मुख्य फोकस है।

मध्य पूर्व में युद्ध के बीच गृह मंत्रालय का राज्यों को अलर्ट, विरोध प्रदर्शनों पर सतर्क रहने के निर्देश

IANS | March 2, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर में कानून-व्यवस्था को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर ईरान के समर्थन या विरोध में संभावित प्रदर्शनों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

भारत की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | March 2, 2026 9:15 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की शक्ति की प्रशंसा करते हुए एक संदेश में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है।

सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर सीएम योगी और पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | March 2, 2026 7:56 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। 'भारत कोकिला' के नाम से प्रसिद्ध कवियित्री और शिक्षाविद सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया जा सकता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, हमलों की निंदा की; भारत ने जताई एकजुटता

IANS | March 1, 2026 11:59 PM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की और खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की एकजुटता भी व्यक्त की।

मदुरै में एनडीए की ऐतिहासिक रैली, वनथी श्रीनिवासन बोलीं- 'पीएम के दौरे से नई ऊर्जा मिली'

IANS | March 1, 2026 11:53 PM

मदुरै, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की मदुरै में आयोजित जनसभा ऐतिहासिक रही। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से नई ऊर्जा मिलती है।

गुजरात : नर्मदा के जंगलों में पलाश के फूल खिलने से टूरिस्ट की बढ़ी दिलचस्पी, स्थानीय लोगों को हो रही आमदनी

IANS | March 1, 2026 10:34 PM

नर्मदा, 1 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही गुजरात के नर्मदा जिले के जंगलों में केसर की बहार आ गई है, जहां पलाश के पेड़ पूरी तरह खिले हुए हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं और स्थानीय आजीविका को सहारा दे रहे हैं।