नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे एमएलसी पद से इस्तीफा

IANS | March 28, 2026 1:49 PM

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 13 अप्रैल के बाद वे कभी भी मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सपा वालों ने नोएडा को बनाया था अपनी लूट का एटीएम : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | March 28, 2026 1:17 PM

ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी थी।

जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार: मुख्यमंत्री योगी

IANS | March 28, 2026 1:14 PM

जेवर, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जेवर में आज देश के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट ‘नए भारत’ की बदलती तस्वीर का सशक्त उदाहरण है।

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' : प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद

IANS | March 28, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने दोनों राज्यों में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनता 'डबल-इंजन' वाली एनडीए सरकार के साथ अगले पांच साल और बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

'दिल्ली के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम को होगी सजा', केजरीवाल की टिप्पणी पर कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा का पलटवार

IANS | March 28, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक के गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे से वार पलटवार किया है।

'जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी किस्मत', उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

IANS | March 28, 2026 10:22 AM

ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

'नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले बोले सीएम योगी

IANS | March 28, 2026 7:56 AM

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले कहा कि 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। उन्होंने नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी किया।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 350 से ज्यादा नोटिस जारी; 3,000 से ज्यादा छापेमारी, 1,500 से अधिक सिलेंडर जब्त: सरकार

IANS | March 27, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है और देश भर में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक शो-कॉज नोटिस जारी किए हैं।

'न्यूजक्लिक' विवाद : भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, बताया- 'भारत के लोकतंत्र के लिए खतरनाक'

IANS | March 27, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। 'न्यूजक्लिक' से जुड़े अमेरिकी कारोबारी नेविल राय सिंघम मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा है कि कांग्रेस का पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका है।

संसद से पास हुआ फाइनेंस बिल 2026, बजट प्रस्तावों को मिली कानूनी मंजूरी

IANS | March 27, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। संसद ने शुक्रवार को फाइनेंस बिल 2026 को मंजूरी दे दी। राज्यसभा ने इसे ध्वनि मत (वॉइस वोट) से लोकसभा को वापस भेज दिया, जिससे केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तावों को कानूनी समर्थन प्रदान करने की विधायी प्रक्रिया पूरी हो गई, जो 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में लागू होंगे।