राष्ट्रपति मुर्मू ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर जताया दुख, कहा- शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति

IANS | October 2, 2025 10:35 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन को भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

दिल्ली : पीएम मोदी होंगे दशहरा समारोह में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | October 2, 2025 9:24 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पारंपरिक रावण दहन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

IANS | October 2, 2025 9:05 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया और समाज में सत्य, धर्म, न्याय और सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

'गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार', पीएम मोदी ने किया नमन

IANS | October 2, 2025 8:44 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत उनके दिखाए मार्ग पर चलकर 'आत्मनिर्भर' और 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगा।

शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

IANS | October 2, 2025 8:22 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

लाल बहादुर शास्त्री : भारत के शिल्पकार, सादगी और ईमानदारी की अनुपम मिसाल

IANS | October 2, 2025 12:05 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की झलकियां आज भी लाखों भारतीयों को प्रेरित करती हैं। सादगी, त्याग और दृढ़ संकल्प की मिसाल कायम करने वाले शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय (अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) में एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

बिहार चुनाव : अलौली सीट पर मुद्दों की भरभार, दिलचस्प लड़ाई के आसार

IANS | October 1, 2025 11:33 PM

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले की अलौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट सूबे की सियासत में अपनी खास पहचान रखती है। साल 1962 में गठित यह निर्वाचन क्षेत्र हमेशा चर्चा का केंद्र रहा है। यह सीट न केवल जातीय समीकरणों की वजह से बल्कि अपने भौगोलिक और सामाजिक मुद्दों के कारण भी सुर्खियों में है।

फेस्टिवल बूस्टर : केंद्र ने राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपए का कर हस्तांतरण जारी किया

IANS | October 1, 2025 11:01 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चालू त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है। यह सामान्य मासिक हस्तांतरण से अतिरिक्त राशि है, जो 10 अक्टूबर को जारी होने वाली है।

बिहार: मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना से बदला शैलेश का जीवन, गरीबों के लिए बताया वरदान

IANS | October 1, 2025 9:56 PM

पश्चिम चंपारण, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने अति पिछड़े समुदाय के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोले हैं।

झारखंड : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बदली हजारीबाग के अजीत कुमार दास की जिंदगी

IANS | October 1, 2025 9:40 PM

हजारीबाग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' ने झारखंड के हजारीबाग जिले के एक साधारण मोची अजीत कुमार दास की जिंदगी को नई दिशा दी है।