राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- जो नई सरकार बनेगी, उसको मेरा पूरा सहयोग

IANS | March 5, 2026 11:23 AM

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

'किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए बिना थके काम कर रहे शिवराज सिंह चौहान', जन्मदिन पर पीएम मोदी ने की प्रशंसा

IANS | March 5, 2026 9:43 AM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमारे किसानों की भलाई और कृषि क्षेत्र की ग्रोथ के लिए बिना थके काम कर रहे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दीं होली की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार

IANS | March 4, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होली की शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती का संदेश दिया। इस पर पीएम मोदी ने खास अंदाज में उनका आभार जताया।

सुरक्षा के भाव और शांति के माहौल में होते हैं उमंग के पर्व: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

IANS | March 4, 2026 11:58 AM

गोरखपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरा के अनुसार होलिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व है। उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी रूप में मनाए जाते हैं, जब शांति होती है। समाज में सौहार्द, सुरक्षा का भाव और विश्वास होता है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश आज इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ा है।

'रंगों का त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लाए', पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं

IANS | March 4, 2026 9:02 AM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो।

सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को होली की बधाई

IANS | March 4, 2026 8:19 AM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने होली की बधाई दी।

होली पर अमित शाह और नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

IANS | March 4, 2026 8:01 AM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर एनडीए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी: संजय सरावगी

IANS | March 3, 2026 6:23 PM

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए 5 राज्यसभा सीटों पर संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी।

होली का पर्व बिना बिहार में आए पूरा नहीं हो सकता: नितिन नवीन

IANS | March 3, 2026 6:09 PM

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा के अन्य नेता होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

ईरान संकट के बीच भारत के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार

IANS | March 3, 2026 5:19 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी के मामले में भारत फिलहाल काफी हद तक सुरक्षित स्थिति में है। देश के पास लगभग 25 दिनों का कच्चे तेल का भंडार और 25 दिनों के पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक मौजूद है। इसमें वह मात्रा भी शामिल है जो जहाजों के जरिए भारत के बंदरगाहों की ओर आ रही है।