हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता

IANS | March 18, 2026 3:01 PM

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस )। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को एक अहम पहल हुई। जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

IANS | March 18, 2026 2:15 PM

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व उनकी विजनरी नेतृत्व क्षमता के तहत बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह डबल इंजन सरकार की नीतियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना और जनता जनार्दन के सहयोग का परिणाम है।

राज्यसभा से खुद भी रिटायर हो रहे उपसभापति हरिवंश, विदाई भाषण में साझा किए अनुभव

IANS | March 18, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को भावुक विदाई दी। उन्होंने सदन में मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद अपनी बात रखते हुए 59 रिटायर हो रहे सांसदों को शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि हरिवंश नारायण सिंह खुद भी इन 59 सांसदों में शामिल हैं और अब सदन में वापस नहीं लौटेंगे।

राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को सभापति ने दी विदाई

IANS | March 18, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त हो रहे और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए सांसदों से मुलाकात की। बुधवार को इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्री तथा अन्य सांसद भी उपस्थित रहे।

लोकतंत्र में सेकंड ओपिनियन की भूमिका अहम, विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है : पीएम मोदी

IANS | March 18, 2026 12:49 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा के 59 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें 20 राज्यों के अलग-अलग दलों के सांसद शामिल हैं। इनमें 9 महिला सदस्य भी शामिल हैं। इस सेवानिवृत्ति पर बुधवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जो हर दो वर्ष में इस सदन को भावुक क्षणों से भर देता है।

राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता, विरासत की प्रक्रिया जारी रहती है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | March 18, 2026 12:05 PM

दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता है। पीएम मोदी ने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा।

भारत के युवाओं का साहस-आत्मविश्वास वीरता और पराक्रम की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी

IANS | March 18, 2026 9:38 AM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्य के महत्व और एक वीर व्यक्ति के पूरे विश्व पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वीरता और पराक्रम ही वह पूंजी हैं, जिनके बल पर हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इस दिशा में प्रेरणा का काम करता है।

पवन खेड़ा ने त्योहारों पर बढ़ती नफरत को लेकर चिंता जताई, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

IANS | March 17, 2026 10:17 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर देश में त्योहारों के दौरान बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और नफरत भरे माहौल को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में त्योहारों की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

बंगाल चुनाव : आरामबाग मतलब लेफ्ट का पुराना किला, इस बार कांटे की टक्कर

IANS | March 17, 2026 9:46 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। आरामबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 42 संसदीय क्षेत्रों में से एक महत्वपूर्ण सीट है, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यह मुख्य रूप से हुगली जिले में फैला हुआ है, जिसमें हुगली के छह और पश्चिम मेदिनीपुर जिले का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इनमें हरिपाल, तारकेश्वर, पुरसुराह, आरामबाग (एससी), गोघाट (एससी), खानाकुल और चंद्रकोना जैसे क्षेत्र आते हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां के सात में से चार क्षेत्र भाजपा ने जीते थे।

पश्चिम बंगाल: बदलाव का गवाह रहा तमलुक निर्वाचन क्षेत्र, कांग्रेस-वामपंथी से टीएमसी और अब भाजपा की चुनौती

IANS | March 17, 2026 9:44 PM

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। तमलुक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 42 संसदीय क्षेत्रों में से एक महत्वपूर्ण सीट है, जो पूर्व मेदिनीपुर (पुरब मेदिनीपुर) जिले में स्थित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र, तमलुक, हल्दिया, महिसादल, मोयना, नंदकुमार, नंदीग्राम और पांसकुड़ा पूर्व आते हैं। ये सभी पूर्व मेदिनीपुर जिले में हैं, जो कृषि, मत्स्य पालन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।