सीएम भूपेंद्र पटेल ने दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से की भेंट
अहमदाबाद, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को अहमदाबाद स्थित मजार-ए-कुत्बी में दाऊदी बोहरा समाज के सर्वोच्च धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट दाऊदी बोहरा समाज के सर्वोच्च धर्मगुरु के अहमदाबाद के वार्षिक दौरे के दौरान हुई।