स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने बताया गौरव का पल

IANS | December 15, 2025 11:08 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। चेन्नई में आयोजित स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए इसे गौरव का पल बताया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि : पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने ‘लौह पुरुष’ के योगदान को किया याद

IANS | December 15, 2025 8:55 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार पटेल की सोमवार को पुण्यतिथि है। सरदार पटेल स्मृति दिवस के मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित भाजपा नेताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।

गुजरात में अंग प्रत्यारोपण के मरीजों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा सॉफ्टवेयर

IANS | December 14, 2025 11:47 PM

अहमदाबाद, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ऑर्गन ट्रांसप्लांट सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने के मकसद से का इंतजार कर रहे अंग प्रत्यारोपण वाले मरीजों के लिए एक खास रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर बना रही है।

45 साल की उम्र में नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, अन्य पार्टियों का क्या है हाल?

IANS | December 14, 2025 11:11 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं। साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।

बर्थडे स्पेशल : कोलकाता की गलियों से बॉलीवुड और राजनीति तक, आवाज से बनाई पहचान

IANS | December 14, 2025 11:01 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमालय की सुंदर पहाड़ियों और बंगाल की खाड़ी के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15 दिसंबर 1978 को जन्मे बाबुल सुप्रियो बचपन से ही संगीत के साथ बड़े हुए हैं। उनके परिवार में संगीत की गहरी जड़ें थीं। पिता और मां संगीत प्रेमी थे और दादा बंगाली संगीत के जाने-माने संगीतकार थे। यही कारण था कि बाबुल ने चार साल की उम्र से ही संगीत को अपना दोस्त बना लिया। किशोर कुमार और दादा की प्रेरणा ने उन्हें संगीत के रास्ते पर बढ़ाया।

अखंड भारत के निर्माता : फौलादी इरादे, लोहे सा जिगर और 565 रियासतों को जोड़ने वाले राष्ट्रनेता

IANS | December 14, 2025 10:51 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 1910 के दशक के अहमदाबाद शहर के एक आलीशान क्लब में एक तेज-तर्रार वकील बैठा था। पश्चिमी सूट-बूट में सजा, सिगार का धुंआ उड़ाता हुआ और ब्रिज (ताश) खेल रहा था। उस समय, यह व्यक्ति महात्मा गांधी के विचारों को अव्यावहारिक मानता था और स्वतंत्रता आंदोलन को एक दूर का सपना देखता था।

सिंहावलोकन 2025 : दिल्ली से बिहार तक खींची जीत की लकीर, भाजपा के लिए दक्षिण के द्वार भी खोल गया साल

IANS | December 14, 2025 10:12 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025, भारतीय राजनीति के इतिहास में भाजपा नीत एनडीए के लिए महत्वपूर्ण सफलताओं का वर्ष साबित हुआ है। दिल्ली की सत्ता से लेकर बिहार की प्रचंड जीत तक, हर दिशा में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने ऐसा परचम लहराया कि विरोधियों की रणनीतियां ध्वस्त हो गईं। अब साल का आखिरी महीना भाजपा के लिए दक्षिण के द्वार खोल चुका है। इसका सबसे पुख्ता उदाहरण केरल में आए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे हैं।

महाराष्ट्र : पीएम कुसुम योजना से खुशहाल हुए किसान, समय पर मिल रहा फसलों को पानी

IANS | December 14, 2025 9:07 PM

अहमदनगर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान यानी पीएम कुसुम योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सस्ती और निरंतर ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी खेती आसान और लाभकारी बन रही है।

राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं नितिन नबीन

IANS | December 14, 2025 8:47 PM

पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा दायित्व सौंपा है। नितिन नबीन की पहचान एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में तो है ही, उनकी पहचान पटना में एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी है, जो इन्हें अन्य नेताओं से अलग करता है।

आंध्र प्रदेश : सीएम धामी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

IANS | December 14, 2025 5:59 PM

आंध्र प्रदेश, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में प्रतिभाग किया और जनसभा को संबोधित किया।