रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए कोयंबटूर के लोगों ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | March 11, 2026 8:11 PM

कोयंबटूर, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज कई नई ट्रेन सर्विस शुरू की जा रही हैं। ये नागरकोइल, कोयंबटूर, रामेश्वरम, तिरुनेलवेली, मयिलादुथुराई और कराईकुडी को दूसरे इलाकों से जोड़ती हैं। इन नई ट्रेन सर्विस से टूरिज्म बढ़ेगा, लोकल इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए कई नौकरियां पैदा होंगी। हमारा लक्ष्य एक डेवलप्ड देश के लिए एक डेवलप्ड तमिलनाडु बनाना है।

भारत के लिए दो और एलएनजी कार्गो रवाना, खाड़ी देशों के बाहर से बढ़ा गैस आयात

IANS | March 11, 2026 8:03 PM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की सप्लाई बढ़ाने के उद्देश्य से दो और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) कार्गो भारत की ओर आ रहे हैं। एक वरिष्ठ केंद्रीय सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मिडिल ईस्ट में ईरान से जुड़े युद्ध के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियों ने खाड़ी क्षेत्र के बाहर से गैस आयात बढ़ा दिया है।

पीएम मोदी की त्रिची सभा तमिलनाडु में सरकार बदलने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन

IANS | March 11, 2026 7:44 PM

त्रिची, 11 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। त्रिची (तिरुचिरापल्ली) के पंचपुर इलाके में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी पब्लिक मीटिंग हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया और संबोधित किया। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मीटिंग के बाद कहा कि यह सभा राज्य में सरकार बदलने का मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगी।

बंगाल भाजपा को 14 मार्च को पीएम मोदी की कोलकाता रैली में रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद

IANS | March 11, 2026 7:22 PM

कोलकाता, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई को 14 मार्च को मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पार्टी की मेगा रैली में रिकॉर्ड भीड़ की उम्मीद है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

वर्ष 2014 से 2026 के बीच भारतीय रेलवे ने 54,600 किमी ट्रैक का नवीनीकरण किया: अश्विनी वैष्णव

IANS | March 11, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि वर्ष 2014 से 2026 के बीच भारतीय रेलवे ने 54,600 किलोमीटर रेल पटरियों का नवीनीकरण किया है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से हो सके।

पीएम मोदी ने पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, डीआरएम ने बताईं खूबियां

IANS | March 11, 2026 7:13 PM

पोदनूर, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिरुचिरापल्ली (त्रिची) से कई नई रेल सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई। इसमें प्रमुख है पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जो कोयंबटूर के पोदनूर जंक्शन और धनबाद (झारखंड) के बीच हर हफ्ते चलेगी। यह ट्रेन दक्षिण भारत के औद्योगिक क्षेत्र को पूर्वी भारत के कोयला और खनिज क्षेत्रों से सीधे जोड़ेगी।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएमएएए 1.0 के तहत बांटे चेक, लाभार्थियों ने सरकार की सराहना की

IANS | March 11, 2026 6:24 PM

गुवाहाटी, 11 मार्च (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी के खानपारा वेटरनरी फील्ड में मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान (सीएमएएए) 1.0 के तहत चेक वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

कांग्रेस के युवराज नहीं पता, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे भारत के युवा : पीएम मोदी

IANS | March 11, 2026 3:20 PM

एर्नाकुलम, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' को ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं।

यूपी : सीएम योगी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

IANS | March 11, 2026 3:03 PM

लखनऊ, 11 मार्च (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के सीईओ रजत वर्मा और कंपनी के चीफ ऑफ स्टॉफ आयुष सबात भी मौजूद रहे।

एलपीजी की किल्लत महज अफवाह, एनडीए सांसदों ने जनता से की धैर्य की अपील

IANS | March 11, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सदन में लगातार हंगामा जारी है। वहीं एनडीए के सांसद इसे अफवाह बता रहे हैं। एनडीए के सांसदों का कहना है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, कुछ लोग जानकर अफवाह फैला रहे हैं।