राज्यसभा में आम मुद्दे उठाने के लिए जाने जाते हैं राघव चड्ढा

IANS | April 3, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को संसद में उठाने के लिए जाने जाते हैं। उच्च सदन में उनके हस्तक्षेप अक्सर वायरल होते रहे हैं, क्योंकि वे पारंपरिक राजनीतिक भाषणों के बजाय जनहित के व्यावहारिक मुद्दों पर फोकस करते रहे हैं।

'असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती', बारपेटा में गरजे सीएम योगी

IANS | April 3, 2026 4:59 PM

बारपेटा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में उतरे। एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा।

तमिलनाडु चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, प्रदेश अध्यक्ष श्रीपेरुम्बुदुर सीट से प्रत्याशी

IANS | April 3, 2026 4:46 PM

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई का नाम भी शामिल है, जो श्रीपेरुम्बुदुर (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भारत दुनिया के लिए मायने रखता है, हमें अपनी प्रतिक्रियाओं में ज्यादा सावधान रहना चाहिए : सैयद अकबरुद्दीन

IANS | April 3, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि देश की विदेश नीति तेजी से उसकी युवा आबादी की उम्मीदों और आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे भारत दुनिया के लिए मायने रखता है, वैसे ही दुनिया भी भारत के लिए मायने रखती है, इसलिए उसे अपनी प्रतिक्रियाओं में अधिक सावधानी और संतुलन अपनाना चाहिए।

ईरान युद्ध के बीच कुकिंग गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, सरकार घरेलू इंडक्शन हीटर उत्पादन बढ़ाने पर कर रही फोकस

IANS | April 3, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार कुकिंग गैस की खपत कम करने के लिए अब इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रही है। इस दिशा में शुक्रवार को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव, विद्युत सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के महानिदेशक सहित शीर्ष अधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।

बीज से बाजार और प्रयोगशाला से खेत तक, कृषि मेला किसानों को देगा उन्नत खेती का नक्शा : शिवराज सिंह चौहान

IANS | April 3, 2026 3:15 PM

रायसेन/नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर का उन्नत कृषि महोत्सव–प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन होगा। इससे देश के किसानों को 'प्रयोगशाला से खेत तक' और 'बीज से बाजार तक' की पूरी यात्रा एक ही मैदान पर दिखाते हुए विकास की राह पर लेकर जाने की उम्मीद है।

केजरीवाल के साथ केवल रीढ़विहीन और कमीशनखोर लोग ही रह सकते हैं: कपिल मिश्रा

IANS | April 3, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के साथ केवल रीढ़विहीन कमीशनखोर भ्रष्टाचारी कीड़े ही रह सकते हैं।

उज्जैन में बनी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पहुंचेगी काशी, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे बाबा विश्वनाथ को अर्पित

IANS | April 3, 2026 11:22 AM

भोपाल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन में बनी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब काशी पहुंचेगी। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मौजूदगी में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को सबसे पहले बाबा विश्वनाथ को अर्पित करेंगे।

'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं', आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

IANS | April 3, 2026 11:04 AM

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

कमलनाथ की 'एलपीजी की कोई कमी नहीं' टिप्पणी पर गौरव वल्लभ ने कहा, उन्हें राहुल गांधी को 'सिखाना' चाहिए

IANS | April 2, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को राहुल गांधी को 'ट्यूशन देना चाहिए', क्योंकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एलपीजी की कथित कमी को लेकर पार्टी के बयान का ही खंडन कर दिया था।