जामताड़ा में जन औषधि केंद्र से सस्ते दरों पर मिल रही हैं दवाइयां, लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | March 7, 2026 11:10 PM

जामताड़ा, 7 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) संजीवनी साबित हो रहा है। इस केंद्र से लोग सस्ते दरों पर दवाइयां खरीद रहे हैं। यहां पर निजी मेडिकल स्टोर की तुलना में सस्ते दामों पर दवाइयां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का तह दिल से आभार जताया है।

नेपाल के भारत से जुड़े हैं हित, नई सरकार को रखना होगा ध्यान: पूर्व पीएम देउबा के सलाहकार सुवेदी

IANS | March 7, 2026 8:16 PM

काठमांडू, 7 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल चुनाव में एक नई पार्टी ने जीत की पटकथा लिख दी है। बदलाव की बयार ऐसी बह रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को भी काठमांडू के पूर्व मेयर ने करीब 50 हजार मतों से मात दे दी। आईएएनएस से विशेष बातचीत में पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के प्रेस सलाहकार और वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अरुण के. सुवेदी ने बदलते परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए और सत्ता पर काबिज दल को भारत को ध्यान में रख विदेश नीति में बदलाव की सलाह दी।

बिहार: निशांत कुमार ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर

IANS | March 7, 2026 7:25 PM

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। वह कल, यानी 8 मार्च, को जदयू में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

IANS | March 7, 2026 7:08 PM

काठमांडू, 7 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50 हजार मतों से परास्त किया। मतगणना जारी है और 165 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आरएसपी जबरदस्त जीत की ओर अग्रसर है। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने ये परिणाम घोषित किया है।

दिल्ली में पीएम मोदी 8 मार्च को 33,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने तैयारियों का लिया जायजा

IANS | March 7, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। इस बीच, शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

नीतीश कुमार के सामने कोई मजबूरी नहीं है, उन्होंने सम्मानजनक तरीके से यह फैसला लिया: वशिष्ठ नारायण सिंह

IANS | March 7, 2026 6:39 PM

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और निशांत कुमार के राजनीति में आने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

'अराजकता में डूबने का एक और प्रमाण', अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

IANS | March 7, 2026 6:13 PM

कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने सफल चुनाव कराने के लिए नेपाल को दी बधाई

IANS | March 7, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत करीबी दोस्त और पड़ोसी नेपाल के साथ काम करने को तैयार है।

'दलों से ऊपर उठकर जिम्मेदारी निभा रहे', ओम बिरला की कार्यशैली को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा

IANS | March 7, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कार्यशैली और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा स्पीकर भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ओम बिरला को संविधान के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि उनमें संसदीय परंपराओं व प्रणालियों के प्रति स्पष्ट रूप से निष्ठा दिखाई देती है।

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नई दिशा

IANS | March 7, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूरे हड़ौती क्षेत्र के लिए एक नई आशा और नई उपलब्धि का दिन है।