'देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे हेडगेवार', जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

IANS | March 19, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार की गुरुवार को जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

IANS | March 19, 2026 7:50 AM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'चैत्र नवरात्रि' शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले।

गुजरात में खुरपका-मुंहपका रोग पर काबू, टीकाकरण से 3 प्रतिशत तक सिमटा संक्रमण

IANS | March 18, 2026 11:50 PM

गांधीनगर, 18 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में पशुओं में फैलने वाले खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) के प्रसार को घटाकर मात्र 3 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है, जबकि 2025 में लगभग 80 प्रतिशत ‘हर्ड इम्युनिटी’ हासिल की गई है। अधिकारियों ने इसका श्रेय बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को दिया है।

भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी, 33660 करोड़ रुपए से 100 प्लग-एंड-प्ले पार्क होंगे विकसित

IANS | March 18, 2026 10:39 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। योजना पर 33,660 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह फैसला भारत को वैश्विक विनिर्माण हब बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक और जहाज सुरक्षित, कोई घटना नहीं: सरकार

IANS | March 18, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

महिलाओं को राष्ट्र-निर्माण के लिए अपनी स्वाभाविक शक्ति का उपयोग करना चाहिए : राजस्थान के राज्यपाल

IANS | March 18, 2026 6:47 PM

जयपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं, बल्कि 'सशक्त महिला' हैं। जब महिलाएं इस दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, तो समाज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होता है।

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी

IANS | March 18, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा।

वाराणसी गंगा इफ्तार विवाद पर भड़के विनोद बंसल, कहा- हिंदू आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं

IANS | March 18, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने वाराणसी में गंगा नदी पर एक नाव में हुए इफ्तार को लेकर जारी विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्‍होंने कहा कि यह घटना सीधे तौर पर हिंदुओं की आस्था, विश्वास और संस्कृति पर हमला है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 2,584 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

IANS | March 18, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लघु जलविद्युत परियोजनाओं (स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स-एसएचपी) को बढ़ावा देने के लिए 2,584.60 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी।

बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ने पर गौरव गोगोई ने कहा, 'चुनाव किसी एक व्यक्ति से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण'

IANS | March 18, 2026 4:54 PM

डिब्रूगढ़, 18 मार्च (आईएएनएस)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई दिल्ली से डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी।