भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी; अगले पांच साल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 48 स्टेशनों की क्षमता दोगुनी होगी

IANS | December 26, 2025 8:14 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत रेलवे अगले पांच वर्षों में देश में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत 48 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को संभालने की क्षमता को दोगुना करने की योजना पर काम कर रहा है। यह जानकारी सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में दी गई।

सरकार की 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' पहल का असर, लोगों को मिले 2,000 करोड़ रुपए के भूले हुए रुपए

IANS | December 26, 2025 5:27 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। सरकार ने एक बड़ी पहल के जरिए लोगों के करीब 2,000 करोड़ रुपए वापस दिलाए हैं, जो अलग-अलग जगहों पर लावारिस (अनक्लेम्ड) बचत के रूप में पड़े थे। इनमें बैंक जमा, बीमा, म्यूचुअल फंड, शेयरों से मिलने वाला डिविडेंड और रिटायरमेंट से जुड़े पैसे शामिल हैं।

सांता क्लॉज का मजाक उड़ाकर आप नेताओं ने हमारी आस्था को चोट पहुंचाई: अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज

IANS | December 26, 2025 3:13 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईसाई धर्म में आस्था के प्रतीक माने जाने वाले सांता क्लॉज का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। खुशबू जॉर्ज की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 'आप' नेताओं -सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सरकार जीवनयापन को सरल बनाने और सुधारों की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | December 26, 2025 1:05 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘जीवन की सुगमता’ के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में सुधारों को और अधिक मजबूती से जारी रखा जाएगा।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 16वें कांकरिया कार्निवल का उद्घाटन, अहमदाबाद को मिली करोड़ों की विकास परियोजनाएं

IANS | December 25, 2025 11:42 PM

अहमदाबाद, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। देश-विदेश में अपनी खास पहचान बना चुका कांकरिया कार्निवल-2025 गुरुवार को भव्य और रंगारंग अंदाज में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कांकरिया लेकफ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में कार्निवल का औपचारिक उद्घाटन किया।

गुजरात की पालक माता-पिता योजना बनी बनासकांठा में अनाथ बच्चों के लिए संजीवनी

IANS | December 25, 2025 10:30 PM

गांधीनगर, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार की पालक माता-पिता योजना (फोस्टर पैरेंट स्कीम) बनासकांठा जिले में अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा देखभाल, सुरक्षा और पारिवारिक वातावरण से वंचित न रहे।

मनमोहन सिंह: हजारों सवाल, एक खामोशी, जब कम बोलने वाला प्रधानमंत्री गहरी छाप छोड़ गया

IANS | December 25, 2025 10:13 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। 'हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी।' देश के सबसे ताकतवर पद पर रहे मनमोहन सिंह के यह शब्द उन हजारों सवालों का जवाब था, जो उस समय विपक्ष में बैठने वाली भाजपा और दूसरे विरोधी दल उनकी चुप्पी पर उठाया करते थे।

सिंहावलोकन 2025: विजय रूपाणी से शिवराज पाटिल तक, इस साल ने छीन लिए कई राजनेता

IANS | December 25, 2025 5:59 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 भारतीय राजनीति के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं रहा है। 12 महीनों में देश ने कई प्रमुख नेताओं को खोया है। इन दिग्गज नेताओं में विजय रूपाणी और शिबू सोरेन से लेकर शिवराज पाटिल तक शामिल रहे, जिन्होंने अपने-अपने दौर में राजनीति को दिशा दी और जनसेवा की एक मिसाल कायम की।

सुशासन दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, उनकी दूरदर्शिता और दिल्ली मेट्रो विरासत को किया याद

IANS | December 25, 2025 5:02 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी स्मृति स्थली 'सदैव अटल' पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

टूट सकते हैं, मगर झुकेंगे नहीं! पीएम मोदी की डायरी में अटल जी की अमर कविता

IANS | December 25, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। 'टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते...' ये पंक्तियां सिर्फ एक कविता नहीं हैं, बल्कि एक सोच, एक संकल्प और एक जीवन-दर्शन हैं। आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ये शब्द फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ खास है। वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दशकों पुरानी निजी डायरी का वह हस्तलिखित पन्ना, जिसमें अटल की यह कविता लिखी है।