बिहार चुनाव: भाजपा का गढ़ दीघा विधानसभा सीट, समझें समीकरण
पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट सिर्फ एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीति और विकास की कहानी का जीता-जागता सबूत है। इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं, क्योंकि यहां की 'महिला वोटर' किसी भी पार्टी का भाग्य तय करने का माद्दा रखती हैं।