अमित शाह ने राहुल को दी किसी भी मंच पर आने की चुनौती, कहा- बहस कर लें, किसानों का नुकसान किसने किया

IANS | February 15, 2026 2:49 PM

गांधीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया और यूएस ट्रेड डील पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

भारत पांच दिनों के एआई इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

IANS | February 15, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट से पहले एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

तमिलनाडु दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में होंगे शामिल

IANS | February 15, 2026 12:26 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र में आयोजित होने वाले 33वें महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेंगे।

गोरखपुर : महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने मोर और गायों को रोटी-गुड़ खिलाया, बच्चों पर लुटाया प्यार

IANS | February 15, 2026 11:45 AM

गोरखपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार को देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर आनुष्ठानिक व्यस्तता में भी उन्होंने जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा।

महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

IANS | February 15, 2026 8:49 AM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। देशभर में भगवान शिव की आराधना और उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि को श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

हरदीप सिंह पुरी का वह गुप्त मिशन, जिसने भारत-श्रीलंका के रिश्तों को नई दिशा दी

IANS | February 14, 2026 10:20 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। 1980 के दशक में जो व्यक्ति एक राष्ट्राध्यक्ष और एक पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या और श्रीलंका के एक और राष्ट्रपति की हत्या के प्रयासों का जिम्मेदार ठहराया जा चुका था, उस व्यक्ति से जंगल में मुलाकात करना मौत से मुलाकात करने जैसा था, क्योंकि उनके कारनामों से ही साफ था कि वह निहायत ही खतरनाक व्यक्ति था। सिर्फ मुलाकात करना नहीं, बल्कि दो मुल्कों के बीच एक अहम समझौते को उसी मुलाकात के जरिए उसके अंजाम तक पहुंचाना था। यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी उस समय के भारतीय विदेश सेवा में वरिष्ठ अधिकारी रहे हरदीप सिंह पुरी को, जिन्होंने अपनी हिम्मत से वह कर दिखाया, जिससे श्रीलंका और भारत के रिश्तों को एक नई मजबूती मिली थी।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील संतुलित, निर्यात केंद्रित वृद्धि को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल

IANS | February 14, 2026 6:24 PM

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विपक्ष के उन दावों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता घरेलू हितों को नुकसान पहुंचता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक से 'सेवा तीर्थ' व 'कर्तव्य भवनों' में स्थानांतरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

IANS | February 14, 2026 4:14 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक से 'सेवा तीर्थ' व 'कर्तव्य भवनों' में स्थानांतरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि साउथ ब्लॉक में अंतिम बार केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। ये सिर्फ स्थान परिवर्तन का क्षण नहीं है, यह इतिहास और भविष्य के संगम के भी पल हैं। इस परिसर ने गुलामी से आजादी और फिर स्वतंत्र भारत की अनेक ऐतिहासिक घटनाओं को देखा है, गढ़ा है।

'देश की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल', मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी के उद्घाटन पर स्थानीय लोगों ने जताया गर्व

IANS | February 14, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मोरन बाईपास पर शनिवार को उस समय गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग फैसेलिटी (ईएलएफ) का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए अकल्पनीय और गौरव का क्षण बताया।

केंद्र की मंजूरी से असम के विकास को नई गति, औद्योगिक अवसरों का भी विस्तार : सीएम सरमा

IANS | February 14, 2026 3:04 PM

दिसपुर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। असम के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि भारत की पहली ट्विन ट्यूब अंडरवॉटर रेल सह सड़क सुरंग परियोजना स्वीकृत कर दी गई है।