ट्रैफिक जाम से हो रहा भारी आर्थिक नुकसान, ‘नेशनल अर्बन डीकंजेशन मिशन’ की मांग: राघव चड्ढा

IANS | March 27, 2026 4:30 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को देश के बड़े महानगरों में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए ‘नेशनल अर्बन डीकंजेशन मिशन’ बनाने की मांग की।

यूएस-ईरान में मध्यस्थता की पहल करने वाले पाकिस्तान का काबुल के खिलाफ 'खुला जंग' जारी

IANS | March 27, 2026 4:23 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान अचानक बढ़ते अमेरिका-ईरान संघर्ष में अपने डिप्लोमैटिक संबंधों का फायदा उठाकर एक मीडिएटर के तौर पर सामने आया है। हालांकि, अफगानिस्तान के साथ उसका अपना चल रहा युद्ध, इलाके के दूसरे देशों की मध्यस्थता की कई कोशिशों के बावजूद अभी तक सुलझा नहीं है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

IANS | March 27, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं किया जाएगा। बल्कि, इससे तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई की जाएगी।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण

IANS | March 27, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को देवभूमि उत्तराखंड आने का भी निमंत्रण दिया।

नोएडा: एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, करीब 10.30 बजे जेवर पहुंचेंगे पीएम मोदी

IANS | March 27, 2026 2:57 PM

ग्रेटर नोएडा, 27 मार्च (आईएएनएस)। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में सुरक्षा के लिए 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, तो वहीं, 300 सीसीटीवी के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी। वहीं, शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

IANS | March 27, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का 'सूर्य तिलक', पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

IANS | March 27, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की धूम है। इस दौरान अयोध्या में हर्षोल्लास से रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ, जिसे देखकर भक्तों में बेहद खुशी और भक्ति का माहौल था। रामलला का ललाट लगभग 4 मिनट 'सूर्य तिलक' से जगमगा उठा।

'आंखें बंद करिए, आपको कुछ गिफ्ट देना है', कानपुर की 5 वर्षीय यशस्विनी ने मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया बुलडोजर खिलौना

IANS | March 27, 2026 11:15 AM

गोरखपुर, 27 मार्च (आईएएनएस)। मासूम बच्चों को गिफ्ट व चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को कानपुर की 5 वर्षीय यशस्विनी सिंह के 'गिफ्ट' ने हंसने पर मजबूर कर दिया। यशस्विनी ने सीएम से कहा, 'आपके लिए गिफ्ट लाएं हैं, पहले आंखें बंद करिए।' इसके बाद यशस्विनी ने एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया। सरप्राइज गिफ्ट देखते ही सीएम भी हंस पड़े।

'प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के आदर्श', रामनवमी पर सीएम योगी और नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

IANS | March 27, 2026 8:26 AM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर देशभर में 'रामनवमी' का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

नवमी पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

IANS | March 27, 2026 8:11 AM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की देशभर में पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मां सिद्धिदात्री को नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।