1000 साल का हुआ गुजरात का मोढेरा सूर्य मंदिर, वास्तुकला और शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण

IANS | September 22, 2026 8:56 PM

मेहसाणा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित ऐतिहासिक मोढेरा सूर्य मंदिर ने अपने निर्माण के करीब 1000 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अपनी अद्भुत वास्तुकला, बारीक शिल्पकला और खगोलीय महत्व के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर गुजरात ही नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। माना जाता है कि मंदिर का निर्माण 1026-27 ईस्वी के दौरान सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम के शासनकाल में कराया गया था।

चीनी की कीमतें वैश्विक मांग-आपूर्ति की गतिशीलता से निर्धारित होती हैं, न कि सरकारों से: नितिन गडकरी

IANS | September 22, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि चीनी सहित कृषि उत्पादों की कीमतें अब मुख्य रूप से वैश्विक मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था के मौजूदा दौर में सरकारों की भूमिका इनकी कीमतें निर्धारित करने में सीमित रह गई है।

उड़ान योजना के अगले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने मंत्रालय के साथ किया समझौता: नागर विमानन मंत्री

IANS | September 22, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

IANS | September 22, 2026 6:01 PM

एकता नगर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के केवडिया में मंगलवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेत्री यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों होता है अनिवार्य, जानें क्या है मान्यता

IANS | September 22, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान का विशेष महत्व होता है। इस पूरे कर्मकांड में एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, वो है काले तिल। मान्यता है कि काले तिल के बिना किया गया श्राद्ध, तर्पण या दान अधूरा है और पितरों तक नहीं पहुंचता।

नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा : मुख्यमंत्री योगी

IANS | September 22, 2026 1:53 PM

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद किसी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता या शिक्षक से पैसे मांगे गए तो ऐसा करने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा। किसी शिक्षक को ज्वाइनिंग में परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी प्रबंधक की कोई जिज्ञासा है तो वह शासन को बताए। नियुक्ति के बाद पैसे मांगने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची एकतानगर, मंगलवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में होंगी शामिल

IANS | September 21, 2026 10:37 PM

एकतानगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार शाम गुजरात के नर्मदा जिले के एकतानगर पहुंची, जहां वह 22 सितंबर को आयोजित होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में शामिल होंगी।

मेघालय : सीएम संगमा ने तुरा मातृ एवं शिशु अस्पताल के विस्तारित विंग का उद्घाटन किया, 150 बिस्तरों की हुई क्षमता

IANS | September 21, 2026 10:20 PM

शिलांग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोमवार को तुरा स्थित जिला प्रसूति एवं शिशु अस्पताल के विस्तार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 50 बिस्तरों वाला एक नया विंग जोड़ा गया है, जिससे अस्पताल की कुल क्षमता बढ़कर 150 बेड की हो गई है।

मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री से की यूपीआई पेमेंट शुल्क से पूरी तरह छूट की मांग

IANS | September 21, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से छोटे और मध्यम मोबाइल फोन विक्रेताओं को प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) या यूपीआई ट्रांजैक्शन शुल्क से पूरी तरह छूट देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मोबाइल रिटेलर्स पहले से ही बेहद सीमित मुनाफे पर कारोबार कर रहे हैं और अतिरिक्त शुल्क उनके लिए बड़ा बोझ साबित हो सकता है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : यूपी एसआईटी दो दिन में चार्जशीट करेगी दाखिल, 105 चोरी की घटनाओं की भी पहचान

IANS | September 21, 2026 7:44 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चंदे और चढ़ावे में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है और अगले दो दिनों में चार्जशीट दाखिल कर देगी।