कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'खोज-ए-ब्रज' प्रोजेक्ट के लिए एमओयू साइन, मुरली मनोहर जोशी ने 'मोहन भागवत' किताब का किया विमोचन

IANS | September 17, 2026 10:09 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'खोज-ए-ब्रज' प्रोजेक्ट के लिए एमओयू साइन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 'मोहन भागवत' नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वडनगर से वाराणसी’ बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई

IANS | September 17, 2026 8:09 PM

वडनगर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान से 'वडनगर से वाराणसी' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कई राज्यों से होकर गुजरने वाली यात्रा है, जो रास्ते में पड़ने वाले गांवों तक पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का संदेश पहुंचाएगी।

केंद्र कल से आयोजित करेगा राज्यों के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक, 'विकसित भारत' के लिए वित्तीय रणनीति पर होगा मंथन

IANS | September 17, 2026 6:31 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय "विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण" विषय पर राज्यों और विधानमंडल वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों तथा वित्त सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा, जो शुक्रवार से शुरू होगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान

IANS | September 17, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान किया।

'पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,' मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना 'सेवा दिवस' का प्रतीक

IANS | September 17, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'मोदी स्टोरी' ने एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट में बताया है कि कैसे 17 सितंबर का दिन साल दर साल सेवा का प्रतीक बनता गया। 'मोदी स्टोरी' ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री के लिए जन्मदिन का मतलब खुद के लिए जश्न मनाना नहीं बल्कि सेवा करना है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नासिक के संत समाज ने दी बधाई, कहा-इसी प्रकार करते रहें देश की सेवा

IANS | September 17, 2026 2:41 PM

नासिक, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नासिक की पुण्यनगरी, धर्मनगरी एवं आगामी सिंहस्थ नगरी की ओर से संत समाज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संत समाज की ओर से प्रवक्ता भक्तीचरण दास महाराज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नासिक के साधु-संतों में विशेष आत्मीयता और सम्मान का भाव है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री-सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, दीर्घायु की कामना की

IANS | September 17, 2026 1:39 PM

वाराणसी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान व दर्शन-पूजन किया। सभी ने मंदिर में जलाभिषेक व आरती कर बाबा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। नेताओं ने प्रधानमंत्री के यशस्वी सुदीर्घ जीवन के साथ ही देश-प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

IANS | September 17, 2026 1:20 PM

कोलकाता, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी की गई। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि अन्नपूर्णा योजना के रूप में बंगाल की माताओं-बहनों से नया सामर्थ्य जुड़ा है। उन्होंने इस योजना से लाभ पाने वाली हर महिला को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

'कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं', पीएम मोदी ने 'आशीर्वाद का दीया' गाने के लिए कंपोजर अमन पंत को दिया धन्यवाद

IANS | September 17, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उनके जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' अभियान भी शुरू किया गया है। इसी बीच संगीतकार अमन पंत ने प्रधानमंत्री को एक खास गाना समर्पित करते हुए उन्हें तोहफा दिया है। 'आशीर्वाद का दीया' नामक इस गाने को प्रधानमंत्री ने भी काफी पसंद किया और कहा कि यह गाना उनके दिल को गहराई से छू गया है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वडनगर पहुंचे अमित शाह, कहा-पीएम मोदी के जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित

IANS | September 17, 2026 11:42 AM

वडनगर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उनके पैतृक गांव वडनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और समस्त देशवासियों का अभिनंदन किया।