जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक

IANS | July 20, 2026 12:29 PM

लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन की एक इमारत में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- 'जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती'

IANS | July 20, 2026 11:06 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि हां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती है। अगर तर्क मजबूत हैं और तर्क मजबूत हैं तो शांत चित्त से भी अपनी आवाज को बुलंद बनाया जा सकता है।

'56 साल का नौजवान नहीं, 28 साल का युवा देश को आगे बढ़ा रहा ', मॉनसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

IANS | July 20, 2026 10:49 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक महीने में भारत को हासिल हुई उपलब्धियों की बात की है। संसद के बाहर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। इस दौरान, पीएम मोदी ने इशारों में राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

नक्सल प्रभावित चुरचू में महिलाओं की बदली तकदीर, लाह की चूड़ियां बनाकर बन रहीं 'लखपति दीदी'

IANS | July 19, 2026 9:37 PM

हजारीबाग, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाला हजारीबाग जिले का चुरचू प्रखंड अब महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। यहां की महिलाएं लाह की चूड़ियां बनाकर न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि हर महीने हजारों रुपए की कमाई कर 'लखपति दीदी' बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

पीएम मोदी ने सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, कहा- 'दिल्ली के विकास में उनके प्रयास सराहनीय'

IANS | July 19, 2026 9:28 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जम्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।

'आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है मंगल पांडे का साहसिक जीवन', जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

IANS | July 19, 2026 9:11 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई प्रमुख नेताों ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मंगल पांडे का साहसिक जीवन आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है।

उद्धव ठाकरे को लगा सबसे बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर ने 6 बागी सांसदों के शिवसेना में विलय को दी मंजूरी

IANS | July 18, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय को औपचारिक मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस को विक्रम-1 सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, बोले- 'आत्मनिर्भर भारत की क्षमता साबित हुई'

IANS | July 18, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को विक्रम-1 रॉकेट के सफल लॉन्च पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्काईरूट की पूरी टीम से बातचीत करते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

'विक्रम-1' की कामयाबी पर पीएम मोदी बोले- 'आत्मनिर्भर भारत का सबूत सबके सामने', स्काईरूट टीम को दी बधाई

IANS | July 18, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विक्रम-1' की सफलता के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद टीम से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह 'मिशन आगमन' है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।

'विक्रम-1' की उड़ान से पहले पीएम मोदी बोले- 'यह अंतरिक्ष यात्रा के लिए नया अध्याय', स्काईरूट टीम को दी शुभकामनाएं

IANS | July 18, 2026 9:21 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्काईरूट एयरोस्पेस का 'विक्रम-1' और 'मिशन आगमन' श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक नया ऐतिहासिक अध्याय बताया। पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं दीं और कामना की कि विक्रम-1 नई ऊंचाइयों को छुए, इतिहास रचे व नवाचार की नई पीढ़ी को प्रेरित करे।