मैं एक पड़ाव पर पहुंचकर जश्न मनाने वाला नहीं, उससे भी बड़े लक्ष्य की तैयारी में जुट जाता हूं : पीएम मोदी

IANS | September 8, 2026 7:40 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (डीएफएफ) 2026' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां एक और हैट्रिक लगी है। एक हैट्रिक तो 2024 में तीसरी बार सरकार बनने से लगी थी और ये हैट्रिक आप सभी के बीच आने से जुड़ी है।

बीकेसी घुसपैठ केस : कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा (लीड-1)

IANS | September 8, 2026 6:41 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में फर्जी पीएमओ आईडी लेकर घुसने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से आरोपियों की 4 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 11 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।

मणिपुरी संगीतकार की हत्या पर कांग्रेस का हमला, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'नॉर्थ ईस्ट सरकार की प्रायोरिटी लिस्ट में नहीं'

IANS | September 8, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहले ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था और नॉर्थ ईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठा चुके हैं। अब कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक भारद्वाज ने भी इस घटना को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

मुंबई : पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, पीएमओ का फर्जी अधिकारी बॉडीगार्ड के साथ हिरासत में, बंदूक भी बरामद

IANS | September 8, 2026 4:36 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होना है।

‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में दिखा युवाओं का जोश, जेनजी बोले- हम भाग्यशाली, पीएम मोदी जैसा नेतृत्व मिला

IANS | September 8, 2026 4:09 PM

वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद किया।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल ढुलाई होगी तेज, किसानों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

IANS | September 8, 2026 3:30 PM

वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में समर्पित माल गलियारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी) नेटवर्क के पूरा होने को भारत की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना माल ढुलाई का समय घटाने, परिवहन लागत कम करने और किसानों को अपने उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी।

नवसारी में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंची बच्चियां, जन्मदिन की दी एडवांस बधाई

IANS | September 8, 2026 3:14 PM

नवसारी, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान नवसारी में वह 'नमो कमलम' का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर छोटी-छोटी बच्चियां भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जो हाथ में खास तौर पर बनाया गया प्लेकार्ड लेकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम बधाई देती नजर आईं।

'वाह... मेरा वडोदरा': पीएम मोदी ने शहर की स्वच्छता मुहिम की तारीफ की, बोले- इसे त्योहारों तक बनाए रखें

IANS | September 8, 2026 2:39 PM

वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान को जन-भागीदारी का उदाहरण बताया और लोगों से इसे आने वाले गणेश उत्सव, नवरात्रि और दिवाली तक बनाए रखने की अपील की।

वडोदरा में पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश, बोले- देश का हर नौजवान 'सच की हुंकार' के साथ

IANS | September 8, 2026 1:45 PM

वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को 21वीं सदी के भारत की जीवनरेखा बताया और कहा कि बीते 12 साल में देश के काम करने की संस्कृति बदली है।

पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

IANS | September 8, 2026 1:03 PM

वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में करीब 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।