आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।