शेखपुरा में पीएमईजीपी से बदली गौरी की किस्मत, सिलाई-हैंडीक्राफ्ट से 20 लोगों को दे रहीं रोजगार

IANS | August 9, 2026 8:56 PM

शेखपुरा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम यानी पीएमईजीपी योजना ग्रामीण इलाकों में आजीविका का बड़ा सहारा बन रही है। शेखपुरा जिले की गौरी कुमारी और उनके पति ललन पांडे इसकी मिसाल हैं। पीएमईजीपी का लाभ लेकर दोनों ने न सिर्फ अपनी किस्मत बदली बल्कि गांव के 20 लोगों को रोजगार भी दिया।

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा'

IANS | August 9, 2026 8:25 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वालों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

IANS | August 9, 2026 7:59 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2022 में शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस साल 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।

'छात्रों की गूंज' से खुली कांग्रेस की पोल, तीन महीने की तैयारी में भी जुटे पांच हजार लोग : ओपी राजभर

IANS | August 8, 2026 11:12 PM

अंबेडकर नगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' कार्ययक्रम को लेकर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। राजभर ने रैली की तैयारियों, भीड़ और कांग्रेस के राजनीतिक प्रभाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन महीने की तैयारी और 23 जिलों से लोगों को जुटाने के प्रयास के बावजूद कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम भीड़ पहुंची। उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक स्थिति का आकलन करने का अवसर बताया।

सावरकर क्विज विवाद : सामान्य शिक्षा मंत्री ने जांच और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

IANS | August 8, 2026 9:25 PM

तिरुवनंतपुरम, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री एन शमसुद्दीन ने सामान्य शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि वे कासरगोड के कुंबला और मंजेश्वर उप-जिलों के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित 'फ्रीडम क्विज' से जुड़े विवाद की विस्तृत जांच करें और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

हर 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है : राहुल गांधी

IANS | August 8, 2026 8:50 PM

प्रयागराज, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छात्रों को संबोधित किया और उनसे फीडबैक भी ली। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है।

झारखंड : सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक वार्ता, अंतिम समझौते तक सत्याग्रह रहेगा जारी

IANS | August 7, 2026 9:57 PM

रांची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई।

विजय और संगीता के बीच तलाक की याचिका वापस, फैमिली कोर्ट ने बंद किया मामला

IANS | August 7, 2026 7:00 PM

चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया।

जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति: धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले

IANS | August 7, 2026 5:53 PM

देहरादून, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल, 10.5 अरब डॉलर बढ़कर 692.9 अरब डॉलर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व

IANS | August 7, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी के अंत के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है और फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।