सिंगापुर ओपन: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, प्रणय और सिंधु बाहर
सिंगापुर, 29 मई (आईएएनएस)। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं दूसरी ओर एचएस प्रणय और पीवी सिंधु गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गए।